



राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। आयोग ने उसी दिन शाम को आंसर की जारी कर दी थी।
परीक्षा में कुल 3,75,657 अभ्यर्थी शामिल हुए।10% सवालों के जवाब न देने के कारण 1680 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित।2 अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट में याचिका के कारण रोका गया।RAS मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को प्रस्तावित।
शुरुआत में RAS भर्ती 733 पदों पर निकाली गई थी।17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई।राज्य सेवा के पद: 428,अधीनस्थ सेवा के पद: 668
RAS प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तैयारी करनी होगी, जो 17 और 18 जून 2025 को आयोजित होगी। आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।
RAS प्रीलिम्स 2024 में सफल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
