



राजस्थान विधानसभा में बजट 2025 पर 5 दिन तक बहस होगी। सरकारी मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग ने गुरुवार को विधानसभा कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट पेश की, जिसमें बजट बहस का शेड्यूल तय किया गया।
📅 21 फरवरी – बहस की शुरुआत
📅 24 फरवरी – बहस जारी
📅 25 फरवरी – बहस जारी
📅 27 फरवरी – अंतिम दिन, डिप्टी सीएम दिया कुमारी जवाब देंगी
22, 23 और 26 फरवरी को विधानसभा की छुट्टी रहेगी।
पांच दिन में कुल 20 घंटे की बहस होगी।
27 फरवरी को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बजट बहस का जवाब पेश करेंगी।
इससे पहले विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली विपक्ष का पक्ष रखेंगे।कांग्रेस के रोहित बोहरा और शांति धारीवाल ने बजट की कमियों को सदन में रखसरकार को जमकर घेराअब आगामी में दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।