



दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने भी भाग लिया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली की नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा किआपके नेतृत्व में दिल्ली का चहुँमुखी विकास होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को नई गति मिलेगी।

सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर पहुंचे।यहां नई शिक्षा नीति (NEP) को लेकर चर्चा हुई।इसके बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए।शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के साथ रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
