Saturday, 29 August 2026

विधानसभा में साइबर क्राइम पर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढममें बहस


विधानसभा में साइबर क्राइम पर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढममें बहस

राजस्थान विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान साइबर क्राइम से जुड़े सवाल पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के बीच तीखी बहस हो गई।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी के मूल प्रश्न के उत्तर में राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों के आंकड़े गिनाए और बताया किभरतपुर के डीग और अलवर के मेवाड़ क्षेत्र साइबर अपराध के मामलों में सबसे आगे हैं।पुलिस ने 50-50 साइबर अपराधियों को पकड़ा, लेकिन सिर्फ 2 पर चालान पेश किया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सिर्फ 2 अपराधियों पर कार्रवाई की गई, जबकि बाकी को छोड़ दिया गया।

जूली ने सवाल किया कि राज्य में साइबर अपराधी कैसे फल-फूल रहे हैं, जबकि सरकार सख्त कार्रवाई के दावे कर रही है।

गृह राज्य मंत्री का पलटवार

जवाहर सिंह बेढम ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पुलिस साइबर अपराधियों पर दबिश देने जाती थी, तो पिटती थी।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेताओं ने ही साइबर अपराधियों का बचाव किया, जबकि भाजपा सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है।

Previous
Next

Related Posts