Saturday, 29 August 2026

लाइव देखें कार्यक्रम: रेखा गुप्ता दिल्ली की नवी मुख्यमंत्री बनी, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए; शाम को यमुना जाएगी नई कैबिनेट


लाइव देखें कार्यक्रम: रेखा गुप्ता दिल्ली की नवी मुख्यमंत्री बनी, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए; शाम को यमुना जाएगी नई कैबिनेट

आज शाम यमुना नदी पर जाएगी CM और उनकी कैबिनेट

नई दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के साथ आज शाम को बैठक करेंगी। इसके बाद वे यमुना नदी पर जाएंगी।


शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे राज्य की 9वीं मुख्यमंत्री और दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं।

रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे।

प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली रेखा के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।

दिल्ली में भाजपा की सरकार शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता गुरुवार को राजधानी की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। रामलीला मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे:प्रवेश वर्मा ,आशीष सूद,मनजिंदर सिंह सिरसा,रविंद्र ,इंद्राज सिंह,कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह

शपथ ग्रहण से पहले मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।



    Previous
    Next

    Related Posts