Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रीय किसान और गौ पालक सम्मेलन: प्राकृतिक कृषि और जैविक खेती पर मंथन,भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पोस्टर का किया विमोचन


राष्ट्रीय किसान और गौ पालक सम्मेलन: प्राकृतिक कृषि और जैविक खेती पर मंथन,भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पोस्टर का किया विमोचन

राष्ट्रीय किसान और गौ पालक सम्मेलन का आयोजन 26 से 28 मार्च तक सुरभि सदन, पिंजरापोल गौशाला, सांगानेर, जयपुर में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में प्राकृतिक कृषि, गौशालाओं के विकास और जैविक खेती से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

इस सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद, लोक भारती, अखिल भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ और हैनिमन चेरिटेबल मिशन सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी और भाजपा नेता राजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी कार्यालय में सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया।

अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में गौ आधारित प्राकृतिक कृषि और किसानों व गौपालकों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

गौशालाओं का विकास:गौशालाओं को कृषि विज्ञान केंद्र और प्राकृतिक कृषि एक्सीलेंस सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।गौशालाओं को क्रय-विक्रय केंद्र घोषित करने की मांग को लेकर कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Previous
Next

Related Posts