



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आश्वासन के बाद नरेश मीणा के पिता ने 25 फरवरी को विधानसभा के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
नरेश मीणा के पिता कल्याण सिंह मीणा ने बताया कि 19 फरवरी को मुख्यमंत्री शर्मा ने उन्हें जयपुर में मुलाकात के लिए बुलाया था। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को लेकर प्रभावी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, जिससे वे संतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर हमें भरोसा है। इसलिए हमने 25 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
अब परिजन सरकार की कार्यवाही पर नजर बनाए रखेंगे और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप समुचित कार्रवाई होने की प्रतीक्षा करेंगे।