



लंबे इंतजार के बाद जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष के नाम पर सर्वसम्मति बन गई है और अमित गोयल को अध्यक्ष चुना गया है। सिविल लाइंस स्थित केशव नगर सामुदायिक केंद्र में चुनाव प्रक्रिया के बाद भाजपा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह देवल ने अमित गोयल के नाम की आधिकारिक घोषणा की।
इस चुनाव में डिप्टी मेयर, पूर्व शहर अध्यक्ष, दो महामंत्री सहित कुल 14 नेताओं ने दावेदारी पेश की थी। हालांकि पार्टी ने अंततः सर्वसम्मति से अमित गोयल को अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया।
चुनाव प्रक्रिया में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।उन्होंने सभी प्रत्याशियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया।भाजपा संगठन की एकता और पार्टी हित को प्राथमिकता देते हुए सहमति से अध्यक्ष का चयन किया गया।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामुदायिक केंद्र पर मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल थे उनमें डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट, शहर मंत्री राजेश तांबी, पार्षद विमल अग्रवाल, पार्षद प्रत्याशी रघुनाथ नरेडी, भाजयुमो के पूर्व शहर अध्यक्ष व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद स्वामी, शहर महामंत्री कुलवंत सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, शहर महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा, शहर उपाध्यक्ष अजय पारीक, प्रदेश संयोजक सोमकांत शर्मा, पूर्व चेयरमैन निगम भवानी सिंह राजावत, बनीपार्क मंडल मनमोहन कौशिक, पार्षद दिनेश कांवट, संगठन सदस्य अमित गोयल के नाम शामिल थे।
आगामी लोकसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को मजबूत करना।शहर में भाजपा संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाना।स्थानीय मुद्दों पर भाजपा की पकड़ को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को संगठित करना।अमित गोयल का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना जाना भाजपा संगठन की एकजुटता को दर्शाता है और इससे पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी।