राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवाओं के पदों में वृद्धि की है। आयोग ने इस संबंध में शुद्धि-पत्र संख्या 21/2024-25 जारी किया, जिसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
आयोग सचिव के अनुसार, इस परीक्षा के लिए पहले कुल 733 पद (राज्य सेवाएं - 346, अधीनस्थ सेवाएं - 387) के लिए विज्ञापन संख्या 13/2024-25, दिनांक 2 सितंबर 2024 को जारी किया गया था। लेकिन अब, कार्मिक विभाग (क-4/2) से प्राप्त जानकारी के आधार पर कुल पदों की संख्या 1096 कर दी गई है। इसमें राज्य सेवाओं के 428 और अधीनस्थ सेवाओं के 668 पद शामिल हैं।
पदों की संख्या बढ़ने से प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को नवीनतम अपडेट और संशोधित वर्गवार पदों की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है।