Saturday, 29 August 2026

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की बेटी की तबीयत बिगड़ी, SMS अस्पताल में भर्ती


जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की बेटी की तबीयत बिगड़ी, SMS अस्पताल में भर्ती

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की बेटी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी हालत में अब स्थिरता आई है और वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।

MRI के दौरान हुआ रिएक्शन, डॉक्टरों की देखरेख में उपचार जारी

सूत्रों के अनुसार, MRI जांच के दौरान डाई से रिएक्शन होने की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

दिया कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अस्पताल पहुंचीं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी भी अस्पताल में मौजूद रहे।

अब स्थिति सामान्य, जल्द होगा डिस्चार्ज

चिकित्सकों के अनुसार, दिया कुमारी की बेटी की अब तबीयत स्थिर है और कुछ देर बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts