Saturday, 29 August 2026

राजस्थान आवासन मंडल अब विला और भूखंड भी उपलब्ध कराएगा, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया


राजस्थान आवासन मंडल अब विला और भूखंड भी उपलब्ध कराएगा, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान आवासन मंडल अब फ्लैट्स के साथ विला और भूखंड भी उपलब्ध कराएगा। जयपुर के मानसरोवर सेक्टर-5 में विभिन्न आय वर्गों के लिए 160 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा, टोंक के सेवारामपुरा में 5229 भूखंड, देवली में 1070 आवासीय भूखंड, उदयपुर के देवाली में 200 आवासीय और 7 मिश्रित भू उपयोग के भूखंड विकसित किए जाएंगे। इन योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

परियोजनाओं को जल्द मिलेगा धरातल पर रूप

नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि परियोजना समिति ने इन योजनाओं को मंजूरी दे दी है। कुछ संशोधनों के बाद अनुमोदन किया गया है और इन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर ने मानचित्रों के माध्यम से योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया, जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया।

ऑनलाइन नीलामी से मिलेगी पारदर्शिता

आवासन मंडल के फ्लैट्स प्राइवेट बिल्डर्स की तुलना में सस्ते होते हैं, जिससे आमजन की इनमें काफी रुचि रहती है। पिछले वर्षों में ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से कई शहरों में पारदर्शी तरीके से फ्लैट्स, विला और भूखंड आवंटित किए गए। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और इन परियोजनाओं की नीलामी भी ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी।

    Previous
    Next

    Related Posts