Saturday, 29 August 2026

जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बेटे प्रद्युम्न खराड़ी की कार दुर्घटनाग्रस्त, उदयपुर अस्पताल में भर्ती


जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बेटे प्रद्युम्न खराड़ी की कार दुर्घटनाग्रस्त, उदयपुर अस्पताल में भर्ती

जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बेटे प्रद्युम्न खराड़ी (23) की एसयूवी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रविवार सुबह प्रद्युम्न खराड़ी अपनी एसयूवी कार से निचला थला से कोटड़ा जा रहे थे।घर से कुछ दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई।हादसे में उनके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घायल प्रद्युम्न खराड़ी को ग्रामीणों ने तुरंत कोटड़ा अस्पताल पहुंचाया।कोटड़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि प्रद्युम्न के सीने में अंदरूनी चोटें हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।मल्टी-स्पेशलिटी विंग में डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही कोटड़ा सीआई रामरूप मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई।

परिवार और समर्थकों में चिंता, शुभकामनाओं का दौर जारी

जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।प्रदेश के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।मंत्री बाबूलाल खराड़ी खुद भी अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों से लगातार अपडेट ले रहे हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts