Saturday, 29 August 2026

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला 19 फरवरी को, सोमवार को होने वाली बैठक टली,20 को होगा शपथ ग्रहण समारोह


दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला 19 फरवरी को, सोमवार को होने वाली बैठक टली,20 को होगा शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने के लिए सोमवार को बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक टल गई है। अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी, जबकि 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

भाजपा के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से ही होगा। बैठक में सिर्फ मुख्यमंत्री का नाम ही नहीं, बल्कि कैबिनेट मंत्रियों के नामों की भी घोषणा की जा सकती है।पार्टी रणनीतिक रूप से मजबूत नेतृत्व और अनुभवी चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने की योजना बना रही है।

भाजपा की ऐतिहासिक वापसी, भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

भाजपा ने 71% स्ट्राइक रेट के साथ 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है।ऐसे में पार्टी इसे एक बड़े इवेंट के रूप में मनाने जा रही है, जिसमें 1 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।भाजपा चाहती है कि यह समारोह ऐतिहासिक हो और इससे पूरे देश को एक मजबूत संदेश मिले।

कौन-कौन रहेगा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पूरी केंद्रीय कैबिनेट और भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।भाजपा और NDA शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौन?

विजय गोयल: दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और अनुभवी प्रशासक। मनोज तिवारी: पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और पूर्व सांसद, पूर्वांचल समुदाय में मजबूत पकड़। रामवीर सिंह बिधूड़ी: विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं, प्रशासनिक अनुभव। सतीश उपाध्याय: पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, संगठन पर मजबूत पकड़। अलका गुर्जर: महिला और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का भाजपा का प्रयास हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में होगा, जो 19 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts