Saturday, 29 August 2026

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में गौतम अडानी ने जियारत कर चादर चढ़ाई,शादी समारोह में शामिल होने आए हैं अजमेर


ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में गौतम अडानी ने जियारत कर चादर चढ़ाई,शादी समारोह में शामिल होने आए हैं अजमेर

उद्योगपति गौतम अडानी शनिवार को अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे और वहां मखमली चादर व फूल पेश कर अकीदत का इज़हार किया।

दरगाह पहुंचने के दौरान गौतम अडानी के साथ भारी पुलिस सुरक्षा तैनात रही। स्थानीय प्रशासन और दरगाह कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

अडानी अजमेर में विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे

गौतम अडानी इस दौरे पर अजमेर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए हैं। इससे पहले उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी दी और चादर पेश की।अडानी की यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक के धार्मिक आस्था से जुड़े पहलू को भी दर्शाती है।

Previous
Next

Related Posts