



वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को संसद में नया इनकम टैक्स बिल 2024 पेश करेंगी। सरकार का दावा है कि यह मौजूदा इनकम टैक्स एक्ट-1961 को सरल बनाएगा, जिससे आम करदाताओं के लिए कर कानून को समझना आसान होगा और इससे जुड़ी मुकदमेबाजी भी कम होगी।
नया इनकम टैक्स बिल 622 पन्नों का होगा, जिसमें 23 चैप्टर, 536 धाराएं और 16 शेड्यूल शामिल होंगे।मौजूदा आयकर अधिनियम (1961) में 298 धाराएं, 14 शेड्यूल थे और यह 880 से ज्यादा पन्नों का था।नए बिल को सरल और संक्षिप्त बनाया गया है, ताकि आम लोग इसे आसानी से समझ सकें।
सरकार का उद्देश्य आयकर कानून को सरल बनाना, अनुपालन को सुगम करना और टैक्स से जुड़े मामलों में मुकदमेबाजी को कम करना है। इससे न केवल करदाताओं को फायदा होगा, बल्कि कर प्रशासन भी ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी होगा।
अब सभी की नजरें संसद पर टिकी हैं कि नया इनकम टैक्स बिल करदाताओं को कितनी राहत देगा और इसमें क्या बदलाव किए गए हैं।