Saturday, 29 August 2026

जोधपुर-जैसलमेर मेगा हाईवे पर दो गुटों में फायरिंग, युवक की मौत


जोधपुर-जैसलमेर मेगा हाईवे पर दो गुटों में फायरिंग, युवक की मौत

जोधपुर-जैसलमेर मेगा हाईवे (राजमार्ग 125) पर पीलवा चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की रात 2 बजे दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस फायरिंग में देचू निवासी जुझार सिंह (26) पुत्र भेरूसिंह राजपूत की गोली लगने से मौत हो गई।

झगड़े की वजह बना भूखंड और रास्ते का विवाद

लोहावट डीएसपी संग्राम सिंह भाठी के अनुसार, विवाद भूखंड और रास्ते को लेकर था, जो मंगलवार शाम को ही शुरू हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आधी रात को एक गुट ने हाईवे पर गोलियां चला दीं।

मृतक जुझार सिंह का परिवार और पृष्ठभूमि

मृतक जुझार सिंह एक सोलर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। जुझार सिंह का बड़ा भाई पुलिस विभाग में सीआई पद पर कार्यरत है।

घटना के बाद पुलिस का एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी बृजराज सिंह चारण, लोहावट वृत्ताधिकारी संग्राम सिंह भाठी और देचू थानाधिकारी शिवराज सिंह भाठी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को देचू के उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

बदमाशों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

पुलिस फायरिंग में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फलोदी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts