Saturday, 29 August 2026

चार पीढ़ियों के साथ महाकुंभ पहुंचे मुकेश अंबानी, संगम में किया स्नान और अन्न सेवा


चार पीढ़ियों के साथ महाकुंभ पहुंचे मुकेश अंबानी, संगम में किया स्नान और अन्न सेवा

प्रयागराज देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी चार पीढ़ियों के साथ महाकुंभ में संगम स्नान किया। उनके साथ उनकी मां कोकिला बेन, बेटे-बहू आकाश अंबानी व श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट और पोते-पोती पृथ्वी व वेदा भी मौजूद थे। संगम में डुबकी लगाने के बाद अंबानी परिवार ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की, जिसमें निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज भी उपस्थित रहे।

महाकुंभ में अन्न सेवा और सामाजिक योगदान

त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद अंबानी परिवार महाकुंभ में बने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने सफाई कर्मियों, बोट चालकों और तीर्थयात्रियों को मिठाई बांटी। परिवार के सदस्य तीर्थयात्रियों को भोजन परोसते भी नजर आए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज परमार्थ निकेतन आश्रम, शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा और प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर महाकुंभ में अन्न सेवा कर रही है।

बोट चालकों को लाइफ जैकेट भेंट

अंबानी परिवार ने बोट चालकों को उनकी और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट भी भेंट किए। महाकुंभ में इस तरह के सामाजिक कार्यों से श्रद्धालुओं में अंबानी परिवार की सादगी और सेवा भावना की सराहना की जा रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts