Saturday, 29 August 2026

संगठन की एकता और अनुशासन सर्वोपरि, डॉ.किरोड़ी लाल मीणा का मामला आंतरिक विषय, ना हो मीडिया ट्रायलः मदन राठौड़


संगठन की एकता और अनुशासन सर्वोपरि, डॉ.किरोड़ी लाल मीणा का मामला आंतरिक विषय, ना हो मीडिया ट्रायलः मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर मीडिया से वार्ता करते हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नोटिस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा सशक्त और अनुशासित है, और पार्टी समय-समय पर उचित निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध रहती है।

राठौड़ ने कहा कि पार्टी में अनुशासन और एकता बनाए रखना अनिवार्य है, जिससे संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर सके। उन्होंने इस मामले को पार्टी का आंतरिक मुद्दा बताते हुए मीडिया ट्रायल न करने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि हर राजनीतिक दल में कुछ मुद्दे उभरते हैं, जिन्हें संगठन के सिद्धांतों और मूल्यों के आधार पर सुलझाया जाता है।

मंत्री के समर्थकों के उग्र प्रदर्शन पर सफाई

जब उनसे मंत्री के समर्थकों के प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज किया। राठौड़ ने कहा कि भाजपा के समर्थक हमेशा अनुशासन और मर्यादा का पालन करते हैं। पार्टी और सरकार का उद्देश्य विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है, और हमारे कार्यकर्ता भी इसी भावना के साथ संगठन को मजबूत करने में लगे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन और निष्ठा का संदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि हर कार्यकर्ता को अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठन की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर समर्थक राष्ट्रहित के लिए समर्पित है और हमारा पहला कर्तव्य प्रदेश और देश की प्रगति में योगदान देना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि इसी एकजुटता और समर्पण के बल पर संगठन आगे बढ़ता रहेगा।

Previous
Next

Related Posts