Saturday, 29 August 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि पर धानक्या स्थित स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, विधायक कालीचरण सराफ एवं गोपाल शर्मा, जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, और पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति अध्यक्ष प्रो. मोहन लाल छीपा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत आज भी देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन गरीबों और वंचितों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है।

इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान और उनकी विचारधारा को लेकर अपने विचार साझा किए।

Previous
Next

Related Posts