



जयपुर एयरपोर्ट पर बीवीजी कंपनी में ट्रॉलीमैन के रूप में कार्यरत गणेश कुमार सैनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दौसा के लालसोट निवासी थे और अप्रैल में उनकी शादी होने वाली थी।
गणेश ने 9 फरवरी को अपनी दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे की शिफ्ट पूरी करने के बाद अपने कमरे में चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात उन्होंने फांसी लगा ली। 10 फरवरी की शाम को जब वे नहीं दिखे, तो जानकारी मिलने पर घटना का खुलासा हुआ।
गणेश की आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार और सहकर्मी इस खबर से स्तब्ध हैं।