



राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर धानक्या में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में अंत्योदय के सिद्धांत को स्थापित करने वाले महान विचारक थे और उनका जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ भी किया गया। देवनानी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार देशवासियों को सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे और उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन माँ भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने में समर्पित किया।