



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बैठक के बाद भगवंत मान ने कहा, "केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में विधायकों के काम की सराहना की। पंजाब सरकार जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है।"
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आज भी मानती है कि पिछले 75 सालों में जो काम नहीं हुआ, वह AAP सरकार ने 10 सालों में कर दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के अनुभव को पंजाब में लागू करेंगे और दोनों राज्य मिलकर काम करेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दो वर्षों में पंजाब को एक मॉडल राज्य बनाया जाएगा, जिसे पूरा देश मिसाल के रूप में देखेगा। भगवंत मान ने कहा, "पंजाब हमेशा हर लड़ाई में अग्रणी रहा है, और अब हम इसे विकास के क्षेत्र में भी सबसे आगे ले जाएंगे।"