



राजस्थान के कोटा में NEET की तैयारी कर रहे एक और कोचिंग छात्र ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। मृतक अंकुश मीणा सवाई माधोपुर का रहने वाला था और दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जैसे ही आत्महत्या की सूचना मिली, दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस का बयान:
कोटा एसपी अमृता दुहन ने बताया कि छात्र ने व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या की है और शुरुआती जांच में पढ़ाई की वजह से तनाव जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और उनके कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
कोटा में यह साल 2025 का 7वां स्टूडेंट सुसाइड है। इससे पहले कई छात्रों ने आत्महत्या की थी: