Saturday, 29 August 2026

सिंगर बी प्राक ने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में जाने से किया इनकार, विवादित कंटेंट को लेकर जताई नाराजगी


सिंगर बी प्राक ने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में जाने से किया इनकार, विवादित कंटेंट को लेकर जताई नाराजगी

सिंगर बी प्राक ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया उर्फ बीयर बाइसेप्स के पॉडकास्ट में जाने से इनकार कर दिया है। बी प्राक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, "मैं इस पॉडकास्ट में जाने वाला था, लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया है, क्योंकि उनकी सोच बेहद गिरी हुई है।"

बी प्राक ने समय रैना के शो में महिलाओं और माता-पिता पर किए गए भद्दे कमेंट्स की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "यह भारतीय संस्कृति नहीं है। कॉमेडी के नाम पर गालियां देना और गलत बातें फैलाना गलत है।" उन्होंने बलराज घई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक सिख होते हुए उन्हें ऐसे कंटेंट का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "रणवीर सनातन धर्म को प्रमोट करने की बात करते हैं, लेकिन उनकी सोच कितनी घटिया है।" बी प्राक ने सभी कॉमेडियन्स से अपील की कि वे ऐसा कंटेंट बनाएं जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, न कि संस्कृति को नुकसान पहुंचे।

यूट्यूब से हटाया गया विवादित एपिसोड
समय रैना का यह शो 8 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है। शो के कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस चल रही है, जहां लोग इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts