



प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार को हालात बिगड़ते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने STF चीफ अमिताभ यश को विशेष विमान से प्रयागराज भेजा।
इसके साथ ही, सरकार ने 52 नए IAS, IPS और PCS अफसरों की तैनाती की है, जिनमें 4 SP, 5 ASP और 15 डिप्टी SP शामिल हैं।4 IAS और 25 PCS अफसरों को भी प्रयागराज भेजा गया है।सभी को तत्काल ड्यूटी जॉइन करने का निर्देश दिया गया है।
महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने बयान जारी किया और कहा कि"हमारे जवानों ने अपनी क्षमता से बेहतर काम किया है।"स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
12 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान है, जिसे देखते हुए मेला प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है।10 फरवरी की रात 8 बजे से 13 फरवरी की सुबह 8 बजे तक मेले में किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।सिर्फ प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के वाहनों को छूट दी गई है।
महाकुंभ में रोजाना लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे प्रयागराज की ट्रैफिक व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन के ये कदम महाकुंभ में ट्रैफिक व्यवस्था को कितना सुधारते हैं।