



सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पेपरलीक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। अदालत ने मंगलवार दोपहर 2 बजे सुनवाई फिक्स की है और एडीजी एसओजी वीके सिंह को कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। साथ ही,आरपीएससी चेयरमैन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने के लिए कहा गया है।
याचिकाकर्ताओं का पक्ष:याचिकाकर्ताओं का कहना है कि एसआई भर्ती को पूरी तरह रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि एसओजी , पुलिस मुख्यालय, एजी और कैबिनेट सब-कमेटी पहले ही भर्ती रद्द करने की सिफारिश कर चुके हैं।जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि पेपर लीक हुआ था और कई डमी कैंडिडेट परीक्षा में शामिल किए गए थे।
ट्रेनी एस आई का पक्ष: ट्रेनिंग कर रहे सब-इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर लीक में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है।उन्होंने इस नौकरी के लिए अन्य सरकारी नौकरियां छोड़ दी थीं।भर्ती रद्द होने पर वे अन्याय के शिकार होंगे।