Saturday, 29 August 2026

फिल्म 'अंदाज 2' का टीजर रिलीज: सुनील दर्शन लाए रोमांस का नया अंदाज


फिल्म 'अंदाज 2' का टीजर रिलीज: सुनील दर्शन लाए रोमांस का नया अंदाज

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुनील दर्शन अपनी आइकॉनिक फिल्म 'अंदाज' (2003) का सीक्वल 'अंदाज 2' लेकर आ रहे हैं। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत में फिल्म के पहले रोमांटिक गाने 'तेरे बिन कहीं दिल ना लगे' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो संगीत प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

90s के संगीत की झलक

टीजर देखने के बाद 2000 के दशक की मेलोडियस म्यूजिक स्टाइल की यादें ताजा हो गई हैं। गाने को अपनी जादुई आवाज से पलक मुच्छल और मोहम्मद इरफान ने सजाया है। इस गाने का संगीत नदीम-श्रवण के नदीम ने कंपोज किया है, जबकि बोल समीर ने लिखे हैं।

नए चेहरों के साथ आएगा 'अंदाज 2'

'अंदाज 2' में आयुष कुमार, अकायशा और नताशा फर्नांडिज़ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। श्री कृष्णा इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सुनील दर्शन हैं।

सुनील दर्शन की प्रतिक्रिया

फिल्म के निर्देशक सुनील दर्शन ने कहा,
"फिल्म के टीजर के बाद से इंटरनेट पर नदीम-श्रवण के फैंस बेसब्री से इसके गानों का इंतजार कर रहे हैं। 'अंदाज 2' पूरी तरह से एक म्यूजिकल फिल्म होगी, और वेलेंटाइन वीक पर हमने खासतौर पर 'तेरे बिन कहीं दिल ना लगे' गाने के टीजर को रिलीज किया है।"

रिलीज का इंतजार

टीजर देखने के बाद दर्शक अब बेसब्री से इस रोमांटिक गाने और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। निर्माताओं के अनुसार, इस सॉन्ग को ऑडियो और वीडियो दोनों फॉर्मेट में जल्द ही रिलीज किया जाएगा। अंदाज 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    Previous
    Next

    Related Posts