Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में लगाई संगम में डुबकी, CM योगी भी रहे साथ


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में लगाई संगम में डुबकी, CM योगी भी रहे साथ

प्रयागराज: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ में पहुंचीं और संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने संगम तट पर बोट राइड का आनंद लिया और पक्षियों को दाना भी खिलाया। उनके आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने इस दौरे में अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी। वह 8 घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रुकेंगी। संगम तट पर राष्ट्रपति के स्नान का अनोखा दृश्य देखने को मिला। इस दौरान सुरक्षा बलों की चाक-चौबंद व्यवस्था रही और कुंभ क्षेत्र में विशेष निगरानी की गई।

महाकुंभ मेले में राष्ट्रपति की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं के बीच इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

    Previous
    Next

    Related Posts