Saturday, 29 August 2026

बांग्लादेश हिंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर भाजपा का पलटवार, मदन राठौड़ बोले- कांग्रेस को अब हिंदू याद आ रहे हैं


बांग्लादेश हिंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर भाजपा का पलटवार, मदन राठौड़ बोले- कांग्रेस को अब हिंदू याद आ रहे हैं

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनावों में करारी हार के बाद अब कांग्रेस नेताओं को एक बार फिर हिंदू याद आने लगे हैं।

मदन राठौड़ ने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस ने धर्म विशेष को खुश करने की कोशिश की और दिल्ली चुनावों में अपने एजेंडे के तहत चुप्पी साधे रखी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर कांग्रेस के किसी भी नेता ने आवाज नहीं उठाई, लेकिन अब जब राजनीतिक जमीन खिसकने लगी तो हिंदुओं की याद आने लगी है।

कांग्रेस ने मंदिरों को नुकसान पहुंचाया, भाजपा ने पुजारियों का मान बढ़ाया: राठौड़

मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने हमेशा मस्जिदों और मदरसों को बढ़ावा दिया, लेकिन मंदिरों को सहयोग देने के बजाय टैक्स लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिरों की आय को सरकारी खजाने में डालने का काम भी कांग्रेस ने किया।

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुजारियों का मानदेय बढ़ाने का जो फैसला लिया, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस को भी सोचना चाहिए कि अब केवल तुष्टीकरण की राजनीति से काम नहीं चलेगा।"

'असत्य ज्यादा दिन नहीं टिक सकता, केजरीवाल का भ्रष्टाचार सामने आया': मदन राठौड़ ने दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी की करारी हार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन से निकले अरविंद केजरीवाल ने देश को धोखा दिया। "उन्होंने अन्ना हजारे को साइडलाइन कर लोगों की भावनाओं को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने खुद को ईमानदारी का प्रतीक दिखाने की कोशिश की, लेकिन आज खुद भ्रष्टाचार में डूब गए हैं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। तुष्टीकरण की राजनीति को जनता ने नकार दिया है और अब देश में विकास और सुशासन ही प्राथमिकता बनेगा।


Previous
Next

Related Posts