



राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हुए हमलों को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से अब तक 23 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है और 152 मंदिरों में तोड़फोड़ की जा चुकी है, जो बेहद चिंताजनक है।
गहलोत ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया और न ही बांग्लादेश पर किसी भी तरह का दबाव बनाने की कोशिश की है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भारत को वैश्विक मंचों पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे को उठाना चाहिए और कूटनीतिक कदम उठाने चाहिए।