



मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार शाम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। पिछले साल राज्य में हुई जातीय हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह पहले ही जनता से माफी मांग चुके थे।
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा था कि "यह पूरा साल बेहद खराब रहा। मैं राज्य के लोगों से तीन मई 2023 से लेकर अब तक हुई घटनाओं के लिए माफी मांगता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया और कई को अपना घर छोड़ना पड़ा, मुझे इसका गहरा दुख है।"
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछले तीन-चार महीनों में राज्य में शांति की स्थिति देखने को मिली है, जिससे उन्हें उम्मीद है कि 2025 में मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।