Saturday, 29 August 2026

एकल पट्टा घोटाला : हाईकोर्ट में 10 फरवरी को होगी अहम सुनवाई


एकल पट्टा घोटाला : हाईकोर्ट में 10 फरवरी को होगी अहम सुनवाई

राजस्थान के बहुचर्चित "एकल पट्टा घोटाले" में मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की याचिका पर राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर में 10 फरवरी को सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश श्री एम. एम. श्रीवास्तव की एकल पीठ दोपहर 3:30 बजे से इस मामले की सुनवाई करेगी।

हाईकोर्ट की डेली कॉज लिस्ट में शामिल मामले

राजस्थान हाईकोर्ट की डेली कॉज लिस्ट में इस घोटाले से जुड़े निम्नलिखित छह मामले सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं :

  1. CrlMP 5353/2022

  2. Crl Rev 113/2022

  3. Crl Rev 114/2022

  4. Crl Rev 115/2022

  5. Crl Rev 131/2022

  6. CrlMP 1717/2022

सरकार और याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी: सरकार की ओर से केंद्र सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता,एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू, राजस्थान सरकार के एएजी शिवमंगल शर्मा पैरवी करेंगे।

आरटीआई कार्यकर्ता अशोक पाठक की ओर से एडवोकेट आशीष कुमार सिंहऔर एडवोकेट वागीश कुमार सिंह पैरवी करेंगे।

पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की ओर से संभावित वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एडवोकेट पी. चिदंबरम,वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल,वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी,वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद पैरवी करने की संभावना है।

क्या है "एकल पट्टा घोटाला" ?:

राजस्थान सरकार के नगर विकास न्यास (UDA) और नगर निगम द्वारा व्यक्तिगत प्रभाव का इस्तेमाल कर एकल पट्टा जारी करने से संबंधित यह मामला बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों के गबन और घोटाले से जुड़ा हुआ है। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एकल पट्टा आवंटन प्रक्रिया में अनियमितताएं बरतीं और इससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

सुनवाई क्यों महत्वपूर्ण?: इस केस में मुख्य आरोपी शांति धारीवाल की भूमिका को लेकर हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण बहस होने की संभावना है।सरकार की ओर से शीर्ष कानूनी विशेषज्ञ इस मामले को पेश करेंगे, जिससे यह केस और अधिक गंभीर हो गया है।यदि शांति धारीवाल को राहत नहीं मिलती, तो यह राजस्थान की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है।अदालत के फैसले का सीधा प्रभाव राजस्थान सरकार, नगर निगमों और नगर विकास न्यास की कार्यप्रणाली पर पड़ेगा।


Previous
Next

Related Posts