Saturday, 29 August 2026

दिल्ली की ब्लॉगर श्रुतिका का शव नहर में मिला, लिव-इन पार्टनर पर केस दर्ज


दिल्ली की ब्लॉगर श्रुतिका का शव नहर में मिला, लिव-इन पार्टनर पर केस दर्ज

दिल्ली की 25 वर्षीय ब्लॉगर श्रुतिका का शव हरियाणा के सोनीपत के खुबडू झाल में देर रात बरामद हुआ। श्रुतिका 5 फरवरी को अपने लिव-इन पार्टनर से मिलने पानीपत के जट्ट रोड स्थित एक होटल में आई थी। वहां झगड़े के बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी।

लिव-इन पार्टनर ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज किया केस: ब्लॉगर के लिव-इन पार्टनर ने पुलिस को बताया कि वह भी उसे बचाने के लिए नहर में कूदा था, लेकिन उसे बचा नहीं सका।दोनों पिछले 7 महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और दिसंबर में शादी करने वाले थे।युवक पहले से शादीशुदा था और उसने श्रुतिका को तलाक देने का भरोसा दिया था।

श्रुतिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। 5 फरवरी को श्रुतिका और उसका लिव-इन पार्टनर पानीपत के एक होटल में ठहरे थे। होटल में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।झगड़े के बाद गुस्से में श्रुतिका ने पास की नहर में छलांग लगा दी।युवक का कहना है कि उसने भी नहर में कूदकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बह गई।घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 9 फरवरी की रात को श्रुतिका का शव सोनीपत के खुबडू झाल में मिला।

पुलिस जांच जारी, युवक से पूछताछ: पानीपत पुलिस ने लिव-इन पार्टनर से विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है।युवक पहले से शादीशुदा था और उसने श्रुतिका से शादी का वादा किया था, लेकिन तलाक नहीं लिया था।पुलिस अब युवक की कॉल डिटेल्स और होटल के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।परिजनों ने युवक पर श्रुतिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

ब्लॉगर के परिवार का बयान: श्रुतिका के परिजनों का कहना है कि वह इस रिश्ते से बहुत परेशान थी।मां ने पुलिस को बताया कि युवक उसे धोखा दे रहा था और तलाक का झूठा वादा कर रहा था। परिवार ने पुलिस से युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Previous
    Next

    Related Posts