Saturday, 29 August 2026

महाकुंभ में मध्य प्रदेश राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संगम में एक साथ लगाई डुबकी


महाकुंभ में मध्य प्रदेश राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संगम में एक साथ लगाई डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और गंगा आरती में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने पूरे परिवार, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बेरवा और मंत्री परिषद के सदस्यों सहित 115 विधायकों के साथ प्रयागराज पहुंचे हैं। उनके साथ मंत्री, भाजपा संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

संगम स्नान और पूजन-अर्चना 

दोनों मुख्यमंत्रियों ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर राष्ट्र और जनकल्याण की प्रार्थना की।

स्नान के बाद दोनों नेताओं ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए और महाकुंभ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जहां देशभर के श्रद्धालु एकत्र होकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाकुंभ की भव्यता और इसके दिव्य स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत की सनातन संस्कृति और परंपराओं का सबसे बड़ा आयोजन है।

Previous
Next

Related Posts