Saturday, 29 August 2026

प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचीं, हल्दी फंक्शन में जमकर किया डांस


प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचीं, हल्दी फंक्शन में जमकर किया डांस

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची हैं। बुधवार शाम को प्रियंका ने मेहंदी फंक्शन में हिस्सा लिया, जहां उनका पूरा परिवार मौजूद था। इस खास मौके पर प्रियंका के सास-ससुर भी देखे गए।

प्रियंका ने हल्दी फंक्शन में जमाया रंग

प्रियंका चोपड़ा ने हल्दी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। इन वीडियोज में वे शाहरुख खान और खुद के गानों पर परिवार के साथ डांस करती नजर आईं। हल्दी फंक्शन में पूरा परिवार खुशी से झूमता दिखा, और प्रियंका का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पिछले साल हुई थी सिद्धार्थ और नीलम की सगाई

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी साउथ इंडियन एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से हो रही है।

पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ शामिल हुई थीं।

कपल ने रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी।

प्रियंका के शादी समारोह में शामिल होने पर फैंस हुए खुश

प्रियंका चोपड़ा के फैंस लंबे समय बाद उन्हें भारतीय पारंपरिक शादी समारोह में देख कर बेहद खुश हैं। प्रियंका ने शादी से पहले के हर फंक्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी फैमिली को पूरा समय दे रही हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts