Saturday, 29 August 2026

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संगम में लगाई डुबकी, महाकुंभ 2025 को बताया विरासत और विकास का प्रतीक


गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संगम में लगाई डुबकी, महाकुंभ 2025 को बताया विरासत और विकास का प्रतीक

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को संगम में पवित्र स्नान किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी उपस्थित रहे। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर मुख्यमंत्री पटेल ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन किया।

महाकुंभ 2025: विरासत और विकास का प्रतीक

संगम स्नान के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल ने महाकुंभ 2025 की व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ का आयोजन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। महाकुंभ 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह विरासत और विकास के संकल्प का ब्रांड एम्बेसडर बन चुका है।

महाकुंभ प्रबंधन की सराहना

सीएम पटेल ने प्रयागराज महाकुंभ में सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का यह आयोजन पूरी दुनिया के लिए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति का परिचायक है।

महाकुंभ 2025 का ऐतिहासिक महत्व

महाकुंभ 2025 को लेकर प्रयागराज में अद्वितीय उत्साह और भव्य तैयारियां देखी जा रही हैं। अब तक करोड़ों श्रद्धालु इस महापर्व में स्नान कर चुके हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल का यह दौरा महाकुंभ के राष्ट्रीय महत्व को और भी अधिक दर्शाता है।

    Previous
    Next

    Related Posts