Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, गंगा स्नान के बाद 2:30 बजे कैबिनेट बैठक


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, गंगा स्नान के बाद 2:30 बजे कैबिनेट बैठक

प्रयागराजमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को प्रातः 8:30 बजे अपनी कैबिनेट और विधायकों के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और हनुमान मंदिर के दर्शन करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

सुबह 10:30 बजे: मुख्यमंत्री शर्मा एवं उनकी कैबिनेट संगम स्थल पर गंगा स्नान के लिए रवाना हुए।
दोपहर 1:00 बजे तक: गंगा स्नान और पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
दोपहर 1:30 बजे: राजस्थान मंडपम में आगमन और लंच।
दोपहर 2:30 बजे: कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
रात्रि विश्राम: मुख्यमंत्री शर्मा और उनकी कैबिनेट प्रयागराज में रात्रि विश्राम करेंगे।
9 फरवरी, दोपहर 12:30 बजे: मुख्यमंत्री और विधायकों का दल जयपुर के लिए रवाना होगा।

इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रीगण,115 विधायक और वरिष्ठ अधिकारीगण भी उनके साथ हैं। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं और नीतियों पर चर्चा की जाएगी।

यह अवसर 144 साल बाद आया – वासुदेव देवनानी

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, यह(महाकुंभ) सनातन संस्कृति, आस्था का विषय है। हम अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें यह अवसर मिला है। यह अवसर 144 साल बाद आया है।


सीएम भजनलाल का आभार – दीया कुमारी

इस अवसर पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा सीएम भजनलाल शर्मा की यह एक अच्छी पहल है। हम सभी यानि मंत्रि परिषद के सदस्य, सभी विधायक महाकुंभ में स्नान करेंगे यह बेहद खुशी की बात है। इसके लिए हम सीएम भजनलाल का आभार व्यक्त करते हैं।


Previous
Next

Related Posts