Saturday, 29 August 2026

रामकृष्ण कृपा धाम में दो दिवसीय पाटोत्सव समारोह आयोजित


रामकृष्ण कृपा धाम में दो दिवसीय पाटोत्सव समारोह आयोजित

माकड़वाली, अजमेर स्थित श्री रामकृष्ण कृपा धाम में दो दिवसीय पाटोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 8 और 9 फरवरी को होगा, जिसमें सुंदरकांड पाठ, ठाकुर जी का अभिषेक, हवन, महा आरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

पाटोत्सव का कार्यक्रम

 8 फरवरी 2025
दोपहर 3:00 बजे – 7:00 बजे तक: सुंदरकांड पाठ

9 फरवरी 2025
सुबह 9:15 बजे: ठाकुर जी का अभिषेक एवं हवन
दोपहर 12:15 बजे: महाआरती
दोपहर 1:00 बजे – शाम 6:00 बजे: भोजन प्रसादी (भंडारा)

पूर्व न्यायाधीश एवं कार्यक्रम प्रवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भी प्रसिद्ध कथा वाचक रामकृष्ण महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।

धार्मिक आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रण

श्री रामकृष्ण कृपा धाम समिति ने श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पावन आयोजन में भाग लें और ठाकुर जी की कृपा प्राप्त करें।

Previous
Next

Related Posts