Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा, कैबिनेट के सदस्य और विधायकों के साथ 8 फरवरी को प्रयागराज कुंभ में शामिल होंगे, कैबिनेट बैठक भी करेंगे आयोजित


मुख्यमंत्री शर्मा, कैबिनेट के सदस्य और विधायकों के साथ 8 फरवरी को प्रयागराज कुंभ में शामिल होंगे, कैबिनेट बैठक भी करेंगे आयोजित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पूरी कैबिनेट, विधायकों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ प्रयागराज कुंभ में शामिल होंगे। इस दौरान वे संगम स्नान, हनुमान मंदिर दर्शन और कैबिनेट बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री 8 फरवरी को सुबह 7:00 बजे जयपुर से विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे और सुबह 8:30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम – 8 फरवरी 2025

सुबह 9:30 बजे: प्रयागराज एयरपोर्ट से संगम स्थल के लिए प्रस्थान
सुबह 10:30 बजे – दोपहर 1:00 बजे: संगम में पवित्र स्नान एवं हनुमान मंदिर के दर्शन
दोपहर 1:30 बजे: राजस्थान सरकार के राजस्थान मंडप में आगमन
दोपहर 2:30 – 3:30 बजे: कैबिनेट बैठक का आयोजन (प्रयागराज),
रात्रि विश्राम: प्रयागराज में ही रहेगा

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम – 9 फरवरी 2025

दोपहर 12:00 बजे: राजस्थान मंडप से प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना
दोपहर 1:45 बजे: जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे

प्रयागराज कुंभ में राजस्थान सरकार की विशेष उपस्थिति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज महाकुंभ में राजस्थान सरकार की भागीदारी को दर्शाने के लिए वहां कैबिनेट बैठक भी करेंगे। यह बैठक राजस्थान मंडप में होगी, जिसमें राज्य की नीतियों और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगम में स्नान और हनुमान मंदिर के दर्शन के साथ मुख्यमंत्री सरकार की योजनाओं पर भी मंथन करेंगे।

Previous
Next

Related Posts