



ऑस्ट्रेलिया की महिला नेटबॉल टीम इन दिनों भारत दौरे पर है। इस दौरान गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह इनडोर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान की महिला नेटबॉल टीम के बीच प्रैक्टिस मैच खेला गया।
मैच का उद्घाटन राजस्थान राज्य खेल परिषद के चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर वीरेन्द्र पूनिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स काउंसिल के कई अधिकारी और कोच भी मौजूद रहे।
राजस्थान खेल परिषद की ओर से ऑस्ट्रेलियाई टीम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और मेहमाननवाजी का अनुभव कराने के लिए कई विशेष आयोजन भी किए गए।
प्रैक्टिस मैच के बाद दोनों टीमें अगले मुकाबलों की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। राजस्थान की महिला नेटबॉल टीम इस अंतरराष्ट्रीय अनुभव का लाभ उठाकर अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश कर रही है।