Saturday, 29 August 2026

जयपुर में सिक्योरिटी गार्ड का शव नाले में मिला, पुलिस कर रही जांच


जयपुर में सिक्योरिटी गार्ड का शव नाले में मिला, पुलिस कर रही जांच

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड का शव नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए और शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना, पुलिस ने निकाला शव

SHO बृजमोहन कविया ने बताया कि गुरुवार सुबह बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। शव उल्टी अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया।

शव की हुई पहचान, सिक्योरिटी गार्ड था मृतक

पुलिस को मृतक की जेब में मिले डॉक्यूमेंट्स के आधार पर उसकी पहचान लाखन सिंह (47) पुत्र शंकर सिंह, निवासी डावर, राजसमंद के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि लाखन सिंह एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था और बॉम्बे हॉस्पिटल के पास किराए से रहता था।

25 घंटे पुराना शव, शराब पीने की लत बनी मौत की वजह?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लाखन सिंह शराब पीने का आदी था। एफएसएल जांच में यह संकेत मिले हैं कि लाखन सिंह की मौत करीब 25 घंटे पहले हुई। पुलिस को संदेह है कि लाखन सिंह शराब के नशे में नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, हत्या या हादसा?

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। इस मामले में हत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts