



पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान (Cyber Shield Campaign) के तहत श्रीमाधोपुर थाना पुलिस, साइबर सेल सीकर, और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि यह गिरोह ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाकर उनसे ठगी करता था। पुलिस ने श्रीमाधोपुर में एक फ्लैट पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा और भारी मात्रा में सामान बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
पुलिस ने आरोपियों के फ्लैट से बरामद किया:
गिरोह लोगों को गेमिंग लिंक भेजकर फंसाता और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था। बरामद एटीएम कार्ड और पासबुक के जरिए ठगी के अन्य मामलों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता ने कहा, "संदिग्ध खातों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह गिरोह करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल हो सकता है।"