Saturday, 29 August 2026

लाइव देखें: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब दे रहे भजनलाल शर्मा


लाइव देखें: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब दे रहे भजनलाल शर्मा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा में जवाब दे रहे है

युवाओं से किया वादा पूरा करेंगे

    • मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं से किए गए वादों को पूरा कर रही है।
    • उन्होंने आरोप लगाने वालों से कहा कि कम से कम DOP की वेबसाइट देख लें, जहां सभी नौकरियों की जानकारी उपलब्ध है।
  1. छत्तीसगढ़-राजस्थान में कांग्रेस का कोयला घोटाला

    • मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कोयला खरीद में बड़ा घोटाला हुआ था
    • छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों जगह कांग्रेस सरकारें थीं और दोनों ने मिलकर कोयला घोटाला किया।
    • इस बार उनकी सरकार ने बिजली की बैंकिंग नहीं की और किसानों को बिजली की कोई समस्या नहीं होने दी।
  2. पसीना पोंछने पर दिया जवाब

    • भाषण के दौरान मुख्यमंत्री कई बार पसीना पोंछते दिखे।
    • जब विपक्ष ने इस पर तंज कसा तो उन्होंने जवाब दिया -
      "पसीना बहाए बिना पानी नहीं मिलता।"
  3. कांग्रेस को दिन-रात ‘भजन’ का नाम लेना पड़ेगा

    • मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब कांग्रेस को 25 साल तक भजन करना पड़ेगा
    • उन्होंने कहा, "आपके हाथ में तंबूरा आने वाला है, अब बिना भजन के आपको नींद नहीं आएगी।"
    • कई लोग रात के अंधेरे में आते हैं, अब उनका क्या किया जाए?
  4. शेखावाटी में यमुना का पानी लाकर रहेंगे

    • मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए पूछा कि डोटासरा बताएं कि वह कांग्रेस के साथ थे या शेखावाटी की जनता के साथ?
    • उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यमुना का पानी शेखावाटी तक लाकर रहेगी, कांग्रेस चाहकर भी इसे रोक नहीं पाएगी।
  5. ERCP का MOA वेबसाइट पर उपलब्ध

    • मुख्यमंत्री ने पूर्वी राजस्थान कैनाल परियोजना (ERCP) पर बोलते हुए कहा कि इसका समझौता (MOA) केंद्र सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध है
    • कांग्रेस के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को बिना जांचे-परखे कुछ भी नहीं बोलना चाहिए
  6. कांग्रेस में सब एक परिवार की बात करते हैं

    • मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का पूरा सिस्टम केवल एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है
    • कांग्रेस के लिए पूरा देश नहीं, बल्कि सिर्फ एक परिवार ही भगवान है
  7. ERCP का नाम बदलने पर दिया मजेदार जवाब

    • मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ERCP का नाम बदलने पर हंगामा कर रही है।
    • उन्होंने कहा कि राजस्थान का ‘रा’ और मध्य प्रदेश का ‘म’ मिलकर ‘राम’ बन गया।
    • कांग्रेस सरकार ने इस परियोजना में रोड़े अटकाए, लेकिन हमारी सरकार इसे आगे बढ़ा रही है
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा में जवाब दे रहे हैं

  • कांग्रेस राज इंटरनेट बंद करने में नंबर वन था
    • मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया।
    • कांग्रेस सरकार इंटरनेट बंद करने, भ्रष्टाचार करने और लोगों को धोखा देने में अव्वल थी।
  1. कांग्रेस के लोग किसानों के विरोधी

    • मुख्यमंत्री भजनलाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के नेता झूठ बोलते थे और किसानों की आवाज नहीं सुनते थे।
    • उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के घोर विरोधी रही है, इसलिए उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।
  2. कांग्रेस सरकार की अधूरी घोषणाएं

    • मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में 4138 घोषणाएं की थीं।
    • इनमें से 1921 घोषणाएं पूरी नहीं की गईं, जिससे जनता को धोखा दिया गया।
  3. जल जीवन मिशन में कांग्रेस सरकार की नाकामी

    • मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राजस्थान जल जीवन मिशन में अंतिम पायदान पर था।
    • भ्रष्टाचार और धीमी कार्यगति के कारण इस योजना में राज्य पिछड़ा हुआ था।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा में जवाब दे रहे हैं

  • नेता प्रतिपक्ष के साथ अन्याय का आरोप


    • मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के साथ अन्याय किया।
    • नेता प्रतिपक्ष गंभीरता से काम करते हैं, लेकिन आज दबाव में दिखे।
    • कांग्रेस ने वंचित वर्ग से आने वाले किसान के बेटे को बोलने से रोका।
    • अगर किसी अन्य वर्ग का नेता प्रतिपक्ष होता, तो उसे बोलने से नहीं रोका जाता।
    • कांग्रेस ने किसान के बेटे के साथ अन्याय किया और उसे अपनी बात नहीं रखने दी।
  • चार साल बाद कांग्रेस विधायक सदन में नजर नहीं आएंगे

    • मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को हमारी एक साल की सरकार का ही दर्द है।
    • अगले चार साल बाद कांग्रेस विधायक सदन में नहीं दिखेंगे।
    • कांग्रेस विधायकों की तकलीफ केवल इसी सरकार से नहीं है।
    • यूपी चुनाव में हार का दर्द और उपचुनाव में हार भी उनकी चिंता का कारण है।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा में जवाब दे रहे हैं

  • कांग्रेस के हंगामे के बीच जवाब
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब दे रहे हैं।

  • विपक्ष पर तंज और आरोपों का जवाब
    मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए सभी आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया।

  • कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई का आरोप
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी अब विधानसभा में भी दिख रही है।

  • नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोकने का आरोप
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंचित वर्ग से आने वाले नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया, जो एक सोचा-समझा षड्यंत्र था।

  • डोटासरा के बजट संबंधी आरोपों पर पलटवार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ के विधायक (गोविंद सिंह डोटासरा) आरोप लगा रहे थे कि केंद्र के बजट में राजस्थान का नाम नहीं आया, लेकिन यह पूरी तरह गलत है।

  • जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप
    उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में राजस्थान जल जीवन मिशन में अंतिम पायदान पर था।

  • घोटाले की बात उजागर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय इस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था, जिसका सच अब जनता के सामने आ चुका है।

राजस्थान विधानसभा में 7 फरवरी को प्रातः काल 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्रवाई शुरू गई है।

Previous
Next

Related Posts