Saturday, 29 August 2026

सांसद दुष्यंत सिंह ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, कोलाना एयर स्ट्रिप के विकास पर चर्चा


सांसद दुष्यंत सिंह ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, कोलाना एयर स्ट्रिप के विकास पर चर्चा

नई दिल्ली में सांसद दुष्यंत सिंह ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर झालावाड़ जिले की कोलाना एयर स्ट्रिप के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात में एयर स्ट्रिप के विकास और भविष्य की योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

दुष्यंत सिंह ने कोलाना एयर स्ट्रिप को हवाई सेवाओं से जोड़ने के प्रयासों को तेज़ करने की अपील की। उन्होंने इस परियोजना को झालावाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

कोलाना एयर स्ट्रिप को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। दोनों लंबे समय से इस परियोजना को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं।

इस मुलाकात को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार इस दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाएगी, जिससे झालावाड़ और आसपास के क्षेत्रों को हवाई सेवाओं का लाभ मिल सके।

    Previous
    Next

    Related Posts