Saturday, 29 August 2026

दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर बम की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड जांच में जुटे


दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर बम की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

राजधानी दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। पूर्वी दिल्ली के अल्कॉन स्कूल में गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी की कॉल आई, जिसके बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी छात्रों को तत्काल घर भेजने का आदेश दिया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर मौजूद है और पूरे परिसर की बारीकी से जांच कर रही है।

नोएडा में भी मिल चुकी है बम धमकी

इससे पहले 6 फरवरी को नोएडा के स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को स्पैम ई-मेल के जरिए बम धमकी मिली थी। तत्काल पुलिस, बम स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और बीडीडीएस टीम ने पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। जिसके बाद स्कूलों में कक्षाएं दोबारा शुरू कर दी गईं थीं।

    Previous
    Next

    Related Posts