Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित,सदन में पूरी तैयारी के साथ भाग लें: भजनलाल शर्मा


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित,सदन में पूरी तैयारी के साथ भाग लें: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदन की स्वस्थ परंपराओं को बनाए रखने और विधायकों को पूरी तैयारी के साथ सदन की कार्यवाही में भाग लेने का निर्देश दिया।

नए विधायकों को मिलेगा पूरा अवसर, वरिष्ठों के अनुभव का लाभ उठाने पर जोर: मुख्यमंत्री ने कहा कि नए विधायकों को सदन में पूरा अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे अपने क्षेत्र और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें। उन्होंने सीनियर विधायकों से अपने अनुभव का उपयोग सदन की बेहतर कार्यवाही के लिए करने का आग्रह किया।

जनहित योजनाओं को जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने मंत्रियों और विधायकों से सरकार के विजन को मजबूती से सदन में रखने और योजनाओं की सही जानकारी जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

मंत्रियों और विधायकों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश: बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान नियमित उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं पर विपक्ष के सवालों का प्रभावी जवाब देने के लिए सभी को सदन में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायकगण उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts