Saturday, 29 August 2026

सामाजिक न्याय मंत्री ने अभ्यर्थियों से की अपील: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए 10 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन


सामाजिक न्याय मंत्री ने अभ्यर्थियों से की अपील: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए 10 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने राज्य के युवाओं से मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2025 तक विभागीय पोर्टल पर किए जा सकते हैं।

गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह योजना राज्य के जरूरतमंद और योग्य अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और रोजगार के समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। योजना के तहत मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट, यूपीएससी, आरएएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, पटवारी, बैंकिंग, रीट, कांस्टेबल सहित कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकारी सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में प्रशिक्षण की सुविधा दी जाती है।

मंत्री ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, और विशेष योग्यजन वर्ग के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन है, जिसे SSO पोर्टल (https://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन कर SJMS SMS ऐप के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि योजना में कुल 30,000 सीटें उपलब्ध हैं, और अभ्यर्थी नजदीकी ई-मित्र या मोबाइल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योजना के दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

गहलोत ने राज्य के युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।

    Previous
    Next

    Related Posts