Saturday, 29 August 2026

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत ACS पद पर पदोन्नत


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत ACS पद पर पदोन्नत

जयपुर। राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के पद पर नियुक्त किया है। 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत इससे पहले विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे अध्यक्ष, राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण, प्रमुख शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, और जन अभियोन निराकरण निदेशक जैसे पदों पर काम कर चुके हैं।

राज्य सरकार का आदेश
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा 6 फरवरी 2025 को जारी आदेश के अनुसार, अश्विनी भगत अब अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि अश्विनी भगत को मुख्य सचिव वेतन संरचना (Level 17 in Pay Matrix) में पदोन्नत किया गया है।

    Previous
    Next

    Related Posts