



नागपुर। टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का भी जोरदार आगाज किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले खेले जा रहे इस वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 248 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से टीम इंडिया ने 40 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। इंग्लिश ओपनर फिल सॉल्ट (45) और बेन डकेट (32) ने तेजी से रन जोड़े और 9 ओवर में 75 रन बना लिए थे। मगर फिल सॉल्ट के रन आउट होते ही भारत ने वापसी शुरू की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही झटके लगे। वनडे डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल (15) ज्यादा कमाल नहीं कर सके, जबकि कप्तान रोहित शर्मा (2) फिर फ्लॉप रहे। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी की।
टीम इंडिया ने यह मैच 40 ओवर में ही जीत लिया और वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा, जहां इंग्लैंड वापसी करने की कोशिश करेगा, जबकि भारत सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगा।
अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को सातवां झटका देते हुए ब्राइडन कार्से को क्लीन बोल्ड कर दिया। कार्से 18 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। शमी को इस मैच में पहली सफलता मिली है, जिससे भारत को इंग्लिश टीम पर और दबाव बनाने का मौका मिला है।
इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण उनकी पारी संकट में नजर आ रही है। भारतीय गेंदबाज अब तेजी से इंग्लैंड की पारी समेटने की कोशिश कर रहे हैं।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका यह है कि विराट कोहली इस मैच में नहीं खेलेंगे। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि कोहली के घुटने में चोट है, जिसके कारण वह इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला तेज गेंदबाज हर्षित राणा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए खास होगा, क्योंकि दोनों खिलाड़ी इस मैच से वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं।
✅ इंग्लैंड:
✅ भारत: