Saturday, 29 August 2026

महिला का अधजला शव मिला, पुलिस को हत्या का शक


 महिला का अधजला शव मिला, पुलिस को हत्या का शक

जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में भटेसरी गांव में एक महिला का अर्ध-नग्न और अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को संदेह है कि महिला की पहचान छिपाने के लिए शरीर के ऊपरी हिस्से को जलाया गया है। फिलहाल, पुलिस महिला की पहचान और हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने महिला का जला हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कानोता थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने इलाके को घेर लिया और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि महिला की फोटो को आसपास के थानों में सर्कुलेट किया जा रहा है।महिला के गुमशुदगी से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है ताकि शव की पहचान हो सके।एफएसएल टीम ने मौके से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं, जिससे मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा:महिला के ऊपरी शरीर को जला दिया गया ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस को संदेह है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को यहां लाकर जलाया गया। क्राइम सीन के आसपास कुछ सबूत मिले हैं, जिन पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।


Previous
Next

Related Posts